अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 🚨 हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण — लापरवाही पर सख्त चेतावनी
रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के तहत हल्द्वानी में देर रात औचक निरीक्षण किया। विभिन्न नाकों, बैरियरों और चौकी क्षेत्रों की जांच के दौरान रजिस्टर प्रविष्टियों में खामियां, खराब सीसीटीवी और गश्ती कर्मियों के पास बीट बुक व वायरलेस की कमी पाई गई।

आईजी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और स्पष्ट चेतावनी दी कि निगरानी व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। सभी सीसीटीवी चालू करने, रिकॉर्ड अपडेट करने और गश्ती व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कई ओवरलोड वाहनों को सीज भी कराया गया। उत्तराखंड पुलिस ने साफ किया है कि कुमायूँ परिक्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी







