🚨 भाजपा महेंद्र भट्ट का आधिकारिक बयान: दर्जाधारी राज्य मंत्रियों को विधायक टिकट नहीं — संगठनात्मक नीति स्पष्ट देखें इंटरव्यू उत्तराखंड जागरण पर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

स्लग — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का टिकट बंटवारा

स्थान देहरादून

रिपोर्ट अजय अनेजा
एंकर —
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीति को धार देने में जुटी है, वहीं टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा सियासी संकेत सामने आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ कहा है कि जिन कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें फिलहाल विधायक का टिकट नहीं दिया जाएगा।
इस बयान से विधायक बनने की उम्मीद लगाए बैठे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को सियासी झटका लग सकता है। हालांकि चुनाव नजदीक आने के साथ पार्टी का अंतिम रुख क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज हो रही है। ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा संगठन की रणनीति भी साफ होने लगी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि संगठन और सरकार में जिम्मेदारी निभा रहे दर्जाधारी राज्य मंत्रियों को फिलहाल विधायक टिकट की दौड़ से बाहर रखा जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला संगठनात्मक संतुलन और जिम्मेदारियों के स्पष्ट बंटवारे के लिहाज से अहम माना जा रहा है, लेकिन इससे पार्टी के भीतर दावेदारी की राजनीति भी तेज हो सकती है।
बाइट — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी माहौल गर्म होने के साथ भाजपा टिकट वितरण को लेकर अपने इस रुख पर कायम रहती है या रणनीति में बदलाव करती है।

 

error: Content is protected !!