अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 🛑 डॉ. हेडगेवार जयंती पर संपादक अजय अनेजा का नमन संदेश
लालकुआ/उत्तराखंड।
कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्रनिष्ठ विचारक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड जागरण के संपादक अजय अनेजा ने उन्हें कोटिश: नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट राष्ट्रभक्ति के बल पर समाज में राष्ट्रीय चेतना का जो अलख जगाया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर उन्होंने समाज को संगठित, सशक्त एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

अजय अनेजा ने कहा कि डॉ. हेडगेवार जी का सम्पूर्ण जीवन अनुशासन, त्याग, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान दें—यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हिंदू नव वर्ष की सभी प्रदेशवासियों देशवासियों को बहुत बहुत बधाई







