अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस एंट्री पर रुद्रपुर मे जश्न
रुद्रपुर 👉 पूर्व बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है।
उनकी कांग्रेस एंट्री पर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसी क्रम में उनके छोटे भाई संजय राज ठुकराल ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा फैसला बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
उनके छोटे भाई संजय राज ठुकराल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस फैसले का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि राजकुमार ठुकराल का यह कदम केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि जनहित, क्षेत्रीय विकास और जनता की आवाज को मजबूती देने वाला फैसला है।
प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर, आतिशबाजी कर और नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
पूरे कार्यक्रम में राजनीतिक ऊर्जा और चुनावी माहौल साफ नजर आया।
संजय राज ठुकराल ने कहा कि आने वाले समय में यह फैसला रुद्रपुर की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
फिलहाल, ठुकराल परिवार के इस सियासी कदम ने रुद्रपुर के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
बाइट – संजय राज ठुकराल







