🇮🇳 अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: SDM रिचा सिंह सख्त — SIR जांच शुरू, स्थायी व निवास प्रमाण पत्र भी रडार पर:देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 गदरपुर 👉 उधम सिंह नगर 👉🇮🇳 अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: SDM रिचा सिंह सख्त — SIR जांच शुरू, स्थायी व निवास प्रमाण पत्र भी रडार पर

उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)।

गदरपुर के महतोष मोड़ क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने बड़ा और व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। उप जिलाधिकारी रिचा सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि अवैध कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नेशनल मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पूरे मामले में SIR (विशेष जांच प्रक्रिया) कराई जा रही है, ताकि अतिक्रमण से जुड़े हर पहलू की गहन जांच हो सके और जिम्मेदार लोगों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने कार्रवाई को और व्यापक बनाते हुए क्षेत्र में स्थायी प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की भी गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए या अतिक्रमण से संबंध मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि यह केवल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में वैधता और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का अभियान है।

यह सख्ती उधम सिंह नगर में प्रशासनिक कार्रवाई के नए और कड़े रुख का संकेत मानी जा रही है, जिससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

👉 प्रशासन का स्पष्ट संदेश — अतिक्रमण हटेगा, दस्तावेजों की जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय है।

 

error: Content is protected !!