अअजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं
लालकुआं उत्तरायणी मेले में बोले सांसद अजय भट्ट – “संस्कृति और आस्था ही देवभूमि की असली ताकत”
लालकुआं। उत्तरायणी मेले के पावन अवसर पर लालकुआं पहुंचे पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल–ऊधमसिंह नगर के लोकप्रिय सांसद श्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड जागरण से खास बातचीत करते हुए देश एवं प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश है। उत्तराखंड की लोक परंपराएं हमें आपसी भाईचारे और प्रकृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं। लालकुआं का उत्तरायणी मेला इस बात का जीवंत उदाहरण है कि हमारी लोक संस्कृति आज भी उतनी ही सशक्त और जीवित है।
उत्तराखंड जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को उत्तरायण एवं मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। हमारी सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
मेले में उमड़ी भारी भीड़ को लेकर सांसद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय व्यापार, पर्यटन और लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि लालकुआं और आसपास के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने सांसद अजय भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्तराखंड जागरण से विशेष इंटरव्यू में उनके विचार सुनने के लिए हमारे पोर्टल पर वीडियो अवश्य देखें।
– अजय अनेजा की खास रिपोर्ट
उत्तराखंड जागरण







