🚔 होली व रमजान को लेकर लालकुआं में सख्ती: कोतवाल बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस का फ्लैग मार्च

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 🚨 कोतवाल बृजमोहन राणा का सख्त संदेश: होली और रमजान पर लालकुआं में निकला फ्लैग मार्च
📍 लालकुआं
होली पर्व एवं रमजान के पावन अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने हेतु लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में लालकुआं नगर क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।


कोतवाल बृजमोहन राणा ने पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजार, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
कोतवाल बृजमोहन राणा ने कहा कि लालकुआं पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त गश्त व निगरानी की व्यवस्था की गई है।
👉 उत्तराखंड जागरण की अपील: त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक हैं, इन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

 

 

 

 

error: Content is protected !!