🚨 लालकुआं में कच्ची शराब माफिया पर पुलिस का प्रहार — 2 तस्कर दबोचे, 127 पाउच बरामद… आबकारी विभाग ‘गायब’!  उत्तराखंड जागरण

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 🚨 लालकुआं में कच्ची शराब माफिया पर पुलिस का प्रहार — 2 तस्कर दबोचे, 127 पाउच बरामद… आबकारी विभाग ‘गायब’!
उत्तराखंड जागरण
लालकुआं में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर जिम्मेदार माने जाने वाला उत्तराखंड आबकारी विभाग गहरी नींद में दिखाई दे रहा है। अवैध शराब के खिलाफ पूरी कार्रवाई का जिम्मा अकेले कोतवाली पुलिस संभाले हुए है।


“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के तहत चल रहे अभियान में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर, मनोज कत्याल के निर्देशन, अमित कुमार के पर्यवेक्षण और ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 127 पाउच कच्ची शराब बरामद की।


▶ पहला मामला — 75 पाउच के साथ दबोचा तस्कर
20 फरवरी 2026 को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास मैदान क्षेत्र से नीलाक्ष मिश्रा (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में उसके पास से 75 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
▶ दूसरा मामला — जंगल क्षेत्र से 52 पाउच बरामद
21 फरवरी 2026 को अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के दौरान वीआईपी गेट झोपड़पट्टी के सामने जंगल क्षेत्र से नन्हे लाल (57 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
उसके कब्जे से 52 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
▶ आबकारी विभाग पर उठ रहे सवाल
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है —
क्या अवैध शराब पर कार्रवाई की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की ही है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां-जहां कच्ची शराब पकड़ी जा रही है, वहां आबकारी विभाग का कोई अता-पता नहीं है।
▶ पुलिस का साफ संदेश
पुलिस ने चेतावनी दी है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे से बचाने और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

error: Content is protected !!