हरिद्वार: भारत माता मंदिर में तीन दिवसीय भव्य आयोजन शुरू, राष्ट्रपति कोविंद व सीएम फडणवीस होंगे शामिल

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

हरिद्वार: भारत माता मंदिर में तीन दिवसीय भव्य आयोजन शुरू, राष्ट्रपति कोविंद व सीएम फडणवीस होंगे शामिल

हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर में आज से तीन दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि स्थल एवं मूर्ति आवरण के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अनेक वीआईपी, संत-महात्मा और धर्माचार्य आयोजन में सहभागिता करेंगे। इस पावन अवसर को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

 

error: Content is protected !!