हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, लोकप्रिय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने उत्तराखंड जागरण से की विशेष बातचीत देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. मोहन बिष्ट ने उत्तराखंड जागरण से की विशेष बातचीत
लालकुआं क्षेत्र के हल्दुचौड़ में आज आयोजित हिंदू सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। सम्मेलन में क्षेत्रवासियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में पहुंचे लोकप्रिय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट का उपस्थित जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. मोहन बिष्ट ने उत्तराखंड जागरण (तीसरी आंख) को दिए गए विशेष इंटरव्यू में कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रहित में सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि आज समाज को एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना की आवश्यकता है, और ऐसे सम्मेलन लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं। डॉ. बिष्ट ने युवाओं की बड़ी भागीदारी को शुभ संकेत बताते हुए कहा कि यह आने वाले समय में सामाजिक मजबूती का आधार बनेगा।
सम्मेलन के दौरान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, शांति और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

error: Content is protected !!