अधिकारी मस्त–जनता त्रस्त: UPCL की लापरवाही से 32,500 का बिल, अंधेरे में रहने को मजबूर गरीब परिवार देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉  👇
उत्तराखंड: लालकुआं में अंधेरे की सज़ा भुगत रहा गरीब परिवार, बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान, सालों से दफ्तरों के चक्कर
📍 लालकुआं | उत्तराखंड जागरण न्यूज़
उत्तराखंड के लालकुआं क्षेत्र में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही एक गरीब परिवार पर भारी पड़ रही है। विभाग द्वारा अचानक 32 हजार रुपये का भारी-भरकम बिजली बिल थमा दिए जाने के बाद, भुगतान न कर पाने की स्थिति में परिवार को बिजली काटकर अंधेरे में रहने को मजबूर कर दिया गया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वे बेहद सीमित आय पर निर्भर हैं और इतना बड़ा बिल चुकाना उनके लिए असंभव है। परिवार ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
परिवार का आरोप है कि वे सालों से विभागीय दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या न तो सुनी जा रही है और न ही बिल की जांच की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने की सही जानकारी और मार्गदर्शन तक नहीं दिया गया, जिससे उनकी उम्मीदें भी टूटती नजर आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग समय रहते मामले की निष्पक्ष जांच करता, तो एक गरीब परिवार को अंधेरे में जीवन नहीं गुजारना पड़ता। सवाल यह भी उठता है कि लापरवाह अधिकारियों पर आखिर कब कार्रवाई होगी?
अब देखना यह है कि विद्युत विभाग और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित परिवार को कब न्याय और राहत मिलती है।

 

error: Content is protected !!