🛑 “मानवता की मिसाल: श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट की नि:शुल्क व्हीलचेयर सेवा से जरूरतमंदों को सहारा”

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 🛑 श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल — जरूरतमंदों को मिल रही व्हीलचेयर सेवा
रुद्रपुर/उत्तराखंड।
सेवा नंबर 82 के अंतर्गत श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट, रुद्रपुर द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए निशुल्क व्हीलचेयर सेवा चलाई जा रही है। इस सेवा का लाभ उन लोगों को मिल रहा है जो शारीरिक रूप से असमर्थ हैं और आवागमन में परेशानी का सामना करते हैं।
इस पुनीत कार्य में विपिन मल्होत्रा (सांसद प्रतिनिधि) का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन देखने को मिल रहा है। उनके प्रयासों से यह सेवा लगातार लोगों तक पहुंच रही है और समाज के कमजोर वर्ग को राहत मिल रही है।


ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही यह पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रही है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए ट्रस्ट और सहयोगियों का आभार जताया है।
👉 उत्तराखंड जागरण के लिए विशेष रिपोर्ट

 

error: Content is protected !!