NH109 बना मौत का गलियारा: दो ट्रकों की भीषण टक्कर, विभागीय लापरवाही फिर उजागर👉देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं/हल्दुचौड़।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

NH109 पर हल्दुचौड़ के पास आज दो ट्रकों की आमने–सामने हुई भीषण टक्कर ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की गंभीर लापरवाही को बेनकाब कर दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा–तफरी मच गई। गनीमत रही कि बड़ा जानी नुकसान टल गया, लेकिन यह घटना भविष्य के किसी बड़े हादसे की साफ चेतावनी है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर न तो पर्याप्त लाइटिंग है और न ही सर्विस रोड, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद NH विभाग ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अंधेरा होते ही यह हाईवे वाहन चालकों के लिए मौत के जाल में बदल जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था इस दुर्घटना का मुख्य कारण बनी। क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का साफ कहना है—“प्रशासन शायद किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।”

उत्तराखंड जागरण के संपादक अजय अनेजा द्वारा ग्राउंड जीरो से की गई रिपोर्टिंग में स्थानीय जनता ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों ने तुरंत हाईवे पर लाइट, सर्विस रोड और स्पीड कंट्रोल के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

अब सवाल यह है—

👉 कितनी जानें जाने के बाद जागेगा NH विभाग?

👉 क्या प्रशासन केवल हादसों के बाद ही सक्रिय होगा?

उत्तराखंड जागरण की पैनी नजर—वीडियो रिपोर्ट के साथ पूरी खबर पोर्टल पर देखें।

 

error: Content is protected !!