अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉बनभूलपुरा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 8.92 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ़्तार
हल्द्वानी/नैनीताल।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 29 जनवरी 2026 को रेलवे स्टेशन बनभूलपुरा के समीप चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 8.92 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 20/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वयं नशे का आदी होना स्वीकार किया और बताया कि वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्मैक बेचने का काम करता था।
गौरतलब है कि पूर्व में लालकुआं कोतवाली में अपनी सेवाएं दे चुके कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल ने बनभूलपुरा क्षेत्र में भी नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर सफलता हासिल की है, जिससे क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
जावेद पुत्र मोहम्मद याकूब
निवासी: गफूर बस्ती, हाल पता जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
उम्र: 24 वर्ष
बरामदगी:
8.92 ग्राम स्मैक
पुलिस टीम:
उ0नि0 मोनी टम्टा
का0 दिलशाद अहमद
का0 लक्ष्मण राम
का0 सुनील कुमार
— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस







