अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया जमरानी बांध का निरीक्षण, नैनीताल विकास को मिलेगी नई गति

नैनीताल जनपद में गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना नैनीताल सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए परियोजना से विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस विषय में केंद्र सरकार से आवश्यक वार्ता की जाएगी, ताकि क्षेत्र को बहुआयामी लाभ मिल सके।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री बंशीधर भगत जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल जी, माननीय प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र बिष्ट जी एवं माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








