अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा — एसएसपी मंजुनाथ टीसी की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में हत्यारे सलाखों के पीछे
हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। नैनीताल एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शराब के नशे में आपसी कहासुनी और युवती से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने शुभम उर्फ गोलू और लक्ष्मी की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मामले के खुलासे में सीसीटीवी और डीवीआर अहम सबूत बने। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल:
“घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस टीमों ने तेजी से काम किया। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।”







