पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी दौरे पर, इससे पूर्व देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम उद्घाटन की गूंज

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 धाकड़ धामी आज उत्तरकाशी दौरे पर, धार्मिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे देहरादून हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:50 बजे चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद 12:10 बजे विकास खंड कार्यालय चिन्यालीसौड़ में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

दोपहर 1:10 बजे चिन्यालीसौड़ से हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान कर 1:20 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे तथा 1:50 बजे देहरादून हेलीपैड पहुंचेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विकासनगर, देहरादून स्थित श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रभु श्री खाटू श्याम से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी है, और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान तथा जिलाध्यक्ष मीता सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!