अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 धाकड़ धामी का आत्मीय अंदाज़: चिन्यालीसौड़ में कार्यकर्ता के घर पहुँचे, बेटी के विवाह पर दी शुभकामनाएं
— चिन्यालीसौड़
उत्तराखंड में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत जनसंवाद कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बार फिर आत्मीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को भाजपा के बढ़ेथी बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत के विवाह संस्कार की जानकारी मिली। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री अचानक उनके आवास पहुँच गए और इस पावन अवसर पर परिवार को शुभकामनाएं देकर नवदंपत्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह केवल औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के प्रति आत्मीय जुड़ाव का संदेश था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहाँ हर सदस्य के सुख-दुःख को साझा किया जाता है और यही संगठन की असली ताकत है।
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के उद्देश्य को भी दोहराते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील या जिला मुख्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसी सोच के साथ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं लोगों के घर-द्वार तक पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुन रही है और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कर रही है।
चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री की यह सहज और पारिवारिक उपस्थिति न केवल कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान का विषय बनी, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी जीवंत उदाहरण बन







