अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 🔴 — बैरियर गिरते ही बवाल: फाटक टूटा, लगभग 2 घंटे जाम से थमा शहर
📍 स्थान — लालकुआं
📰 उत्तराखंड जागरण न्यूज़ रिपोर्ट
गौला रोड रेलवे फाटक पर बुधवार शाम अचानक बैरियर गिरने से बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। गुजर रहे व्यापारी के ई-रिक्शा (टुकटुक) से टकराकर फाटक का पोल टूट गया, जिसके बाद मौके पर जमकर विवाद हुआ और करीब लगभग दो घंटे तक यातायात ठप रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम लगभग 6:15 बजे फाटक के नीचे से गुजर रहे टुकटुक पर अचानक बैरियर गिर गया और जोरदार टक्कर से पोल टूट गया। बैरियर टूटते ही गेटमैन ने चालक को पकड़ लिया। इस पर मौके पर मौजूद व्यापारियों ने आरोप लगाया कि गेटमैन ने बिना देखे तेजी से बैरियर गिरा दिया, जबकि वाहन लगभग निकल चुका था। आम नागरिकों का कहना महीने में लगभग बार टूट चुका है फाटक जब रलवे चाहता है बंद कर देता है अनेक बार तो एम्बुलेंस स्कूल वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं गोला रोड रेलवे फाटक को लेकर व्यापारी एवं क्षेत्र वासियों ने यहां तक आरोप लगाया की रेलवे फाटक पर लाल कुआं रेलवे विभाग की लपरवाही सजा भुगतती है आम जनता कब होगी लालकआं रेल विभाग के कर्मचारीयों के विरुद्ध कोई कार्रवाई
विरोध के दौरान व्यापारी नेता संजय जोशी और गेटमैन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो कथित रूप से मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब साढ़े 7 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

बाद में व्यापारी नेताओं और भारतीय रेल कर्मियों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और यातायात बहाल किया गया।
करीब एक घंटे की अफरा-तफरी के बाद हालात सामान्य हो सके, लेकिन घटना ने फाटक संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📸 फोटो कैप्शन — फाटक टूटने के बाद मौके पर बहस करते रेल कर्मचारी और व्यापारी।
✍️ प्रस्तुति — उत्तराखंड जागरण न्यूज़ पोर्टल







