शिक्षा निदेशक पर हमले से उबाल, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में काम बंद की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉  शिक्षा निदेशक पर हमले से उबाल, कार्रवाई नहीं हुई तो काम बंद की चेतावनी
 पौड़ी गढ़वाल स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट की घटना को लेकर शिक्षकों और कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद पूरे परिसर में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

कर्मचारी नेता सीताराम पोखरियाल ने बताया कि शनिवार को कुछ असामाजिक और अराजक तत्व जबरन कार्यालय परिसर में घुस आए और उत्तराखंड के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने इसे न केवल दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती भी कहा।
उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय राज्य उत्तराखंड में शासकीय कार्यालय के भीतर इस तरह की हिंसक घटना बेहद चिंताजनक है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का पद पूरे शिक्षा तंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, ऐसे में उन पर हमला पूरे शासन तंत्र और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर सीधा प्रहार है।
घटना के बाद अधिकारी और कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिससे कार्य संचालन भी प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उत्तराखंड सरकार से कई मांगें रखी हैं—
✔ घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच हो
✔ दोषियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी हो
✔ सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
✔ शिक्षा निदेशालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू हो
✔ घायल निदेशक को समुचित इलाज और सुरक्षा प्रदान की जाए
कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार या काम बंद करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
बाइट — सीताराम पोखरियाल, कर्मचारी नेता

 

error: Content is protected !!