आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल की बड़ी कार्रवाई — मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 🟥 उत्तराखंड जागरण | आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल की बड़ी कार्रवाई — मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद
रुद्रपुर / पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड)
मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलभट्टा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं।
स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स कुमाऊँ, औषधि नियंत्रक विभाग और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ए.एस.के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नियंत्रित दवाइयाँ जब्त की गईं, जिनमें हजारों कैप्सूल, टैबलेट और इंजेक्शन शामिल हैं।


मेडिकल स्टोर संचालक शकूर खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पुलभट्टा में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
👮 संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी
नीरज कुमार — वरिष्ठ औषधि निरीक्षक
शुभम कोटनाला — औषधि निरीक्षक
निधि शर्मा — औषधि निरीक्षक
दिनेश भट्ट — उपनिरीक्षक, पुलभट्टा
अनिल — कांस्टेबल, पुलभट्टा
कुमाऊँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
“नशे पर वार — युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारा संकल्प।”

 

error: Content is protected !!