लालकुआं में गैस संकट नहीं, पूर्ति निरीक्षक ने संभाली कमान बोले घरेलू गैस की कोई कमी नहीं अफवाह न फैलाएं: देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
लालकुआं में गैस संकट पर पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत सक्रिय— मौके पर पहुंचकर कराई ऑनलाइन बुकिंग
लालकुआं। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के बीच खाद्य आपूर्ति विभाग भी सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड जागरण के संपादक अजय अनेजा से खास बातचीत के दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।

 


  • उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति गैस न मिलने की समस्या से परेशान था। मौके पर ही उन्होंने उस व्यक्ति की मोबाइल एप के माध्यम से गैस बुकिंग करवाई और बताया कि अब अधिकांश गैस एजेंसियों में ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
    मोहित कठायत ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस की जरूरत होने पर ऑनलाइन एप के माध्यम से बुकिंग करें, जिससे समय पर घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस को लेकर किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह विभाग को सूचना दें, ताकि तुरंत कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके

  • बाईट खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत लाल कआं

 

error: Content is protected !!