अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 🛑
“हल्द्वानी स्टोन क्रेशर” पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप: बिन्दुखत्ता में प्रदूषण को लेकर बढ़ा आक्रोश, जांच के बाद कार्रवाई के संकेत
📍 लालकुआं/बिन्दुखत्ता | उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख
बिन्दुखत्ता क्षेत्र में संचालित “हल्द्वानी स्टोन क्रेशर” को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। उत्तराखंड जागरण ‘तीसरी आंख’ के कैमरे पर दिए गए इंटरव्यू में ग्रामीणों ने इस क्रेशर का नाम लेते हुए उस पर ध्वनि, वायु और जल प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर से उड़ने वाली धूल, लगातार चलने वाली भारी मशीनों का तेज शोर और आसपास के जल स्रोतों पर पड़ रहा प्रभाव, क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कई ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि इन परिस्थितियों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
👉 कैमरे पर ग्रामीणों का बयान:
ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हल्द्वानी स्टोन क्रेशर” के संचालन से आसपास के कई गांव प्रभावित हो रहे हैं और यदि जल्द ही इस पर निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
👉 प्रशासन का पक्ष:
इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने उत्तराखंड जागरण के संपादक पत्रकार अजय अनेजा से फोन पर बातचीत में बताया कि:
➡️ खान विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं।
➡️ स्टोन क्रेशर का संचालन केवल निर्धारित नियमों के अनुरूप पाए जाने पर ही जारी रहेगा।
➡️ यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या प्रदूषण की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📢 ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
✔️ ध्वनि, वायु और जल प्रदूषण की निष्पक्ष जांच
✔️ उड़ती धूल और शोर पर तत्काल नियंत्रण
✔️ नियम उल्लंघन पाए जाने पर क्रेशर के खिलाफ सख्त कार्रवाई
👉 फिलहाल मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच में क्या सामने आता है और “हल्द्वानी स्टोन क्रेशर” पर प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है।







