उत्तराखंड:बहुत जल्द यहां चलेगा पिला पंजा और हटेगा अतिक्रमण

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉हल्द्वानी के सड़क और चौक चौराहा को इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शनि बाजार सड़क के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने 55 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। जिनको नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दिया है। दरअसल हल्द्वानी मंडी से गौलापार होते हुए पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली बाईपास इस मार्ग का उपयोग होता है लिहाजा इस मार्ग में हमेशा जाम लगा रहता है इसी वजह से अब ADB की मदद से प्रशासन इस सड़क चौड़ीकरण का काम करने जा रहा है। अतिक्रमण चिन्हीकरण के दौरान 55 बड़े अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं।जिनको नगर निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नोटिस जारी किया जा रहा है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर शनि बाजार सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। जिसका सर्वे होकर 55 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं जिनको नोटिस दिया जा रहा है। सुनवाई के बाद इन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर तोड़ा जाएगा।

 

error: Content is protected !!