वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट की सूझबूझ लाई रंग, घर से नाराज होकर दिल्ली पहुंचे 17 वर्षीय किशोर को लालकुआं पुलिस ने सकुशल बरामद किया

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट की सूझबूझ लाई रंग, घर से नाराज होकर दिल्ली पहुंचे 17 वर्षीय किशोर को लालकुआं पुलिस ने सकुशल बरामद किया
लालकुआं। नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट की सक्रियता के चलते घर से नाराज होकर दिल्ली पहुंचे 17 वर्षीय किशोर को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
हल्दूचौड़ निवासी श्रीमती गीता गुणवंत ने 1 जुलाई को कोतवाली लालकुआं में अपने 17 वर्षीय पुत्र भाष्कर गुणवंत के लापता होने की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट और उनकी टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और आधुनिक सर्विलांस तकनीक का उपयोग करते हुए किशोर की लोकेशन ट्रैक की।
जांच में पता चला कि किशोर हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली पहुंच गया है। इसके बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पहुंचकर किशोर को सकुशल बरामद किया और उसे सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
बेटे के सकुशल लौटने पर मां की आंखें खुशी से भर आईं। परिजनों ने नैनीताल पुलिस, विशेष रूप से वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट और उनकी टीम की संवेदनशीलता, तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!