दहशत🦁 रामनगर में एक व्यक्ति को बाघ ने मारा

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रामनगर। उत्तराखंड में मानव – वन्यजीव संघर्ष का एक नया मामला सामने आया है। रामनगर के ढेला क्षेत्र में 2 जनवरी को बाघ द्वारा महिला को निवाला बनाने की घटना से फैली दहशत से अभी ग्रामीण उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को वन प्रभाग के कोटा रेंज के भलोन गांव में बाघ के हमले से बिहार निवासी श्रमिक अभिमन्यु कुमार(30) की दर्दनाक मौत हो गई। श्रमिक जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम के लिए यहां आया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डू पाठक के फार्म के पास एक नाले के समीप बाघ ने अचानक श्रमिक पर हमला कर दिया। बाघ उसे घसीट कर पास ही झाड़ियों में ले गया। कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से बे बाहर न निकलने की अपील की गई है।

 

error: Content is protected !!