अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
विधायक डॉ. मोहन बिष्ट व विजय दुमका के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर्सनल वर्ग का भव्य आयोजन संपन्न
हल्दुचौड़ मंडल में जिले का सबसे भव्य व ऐतिहासिक कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
लालकुआं/हल्दुचौड़।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पर्सनल वर्ग का आयोजन हल्दुचौड़ मंडल में अत्यंत भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पूरे जिले में अपनी भव्यता, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विशेष चर्चा का केंद्र बना रहा।
इस कार्यक्रम का आयोजन लोकप्रिय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हल्दुचौड़ विजय दुमका उर्फ रोहित के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सिद्धांतों, विचारधारा और कार्यपद्धति को मजबूती देने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा साफ तौर पर देखने को मिली। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भाजपा का संगठन जमीनी स्तर पर लगातार और अधिक मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जुटे हैं।
कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के अथक प्रयास, एकजुटता और समर्पण की बदौलत यह आयोजन जिले के सबसे सफल और भव्य कार्यक्रमों में शामिल हुआ।
अंत में यह भी कहा गया कि इसी ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति के बल पर पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी।







