अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉

उधम सिंह नगर
उधम सिंह नगर में एक और अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर।
गदरपुर के सरकारी बाग से तड़के हटाई गई अवैध संरचना, दो सप्ताह पहले दिया गया था नोटिस।
गदरपुर/उधम सिंह नगर। दर्पण न्यूज 24/7ब्यूरो!
धामी सरकार के लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार तड़के एक और बड़ी कार्रवाई की गई। गदरपुर स्थित सरकारी बाग में अवैध रूप से बनाई गई मजार को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पूर्व में जारी नोटिस और तय समयसीमा पूरी होने के बाद की गई।
प्रशासन की यह कार्रवाई सुबह तड़के की गई, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रहे। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
नोटिस के बाद भी नहीं मिला जवाब
उधम सिंह नगर के एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर एसडीएम ऋचा सिंह द्वारा सरकारी बाग में बनी अवैध संरचना को हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था।
सरकारी उद्यान विभाग की ओर से भी इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया था।
प्रशासन ने संबंधित पक्ष को दो सप्ताह का समय दिया, लेकिन तय अवधि में न तो कोई जवाब दिया गया और न ही संरचना हटाई गई। इसके बाद शनिवार तड़के कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
570 से अधिक अवैध मजारें हटाई जा चुकीं
गौरतलब है कि धामी सरकार के कार्यकाल में अब तक 570 से अधिक अवैध मजारों को प्रदेश भर में हटाया जा चुका है।
बीती रात ही देहरादून में हरिद्वार रोड पर स्थित एक अवैध मजार को भी दून प्रशासन ने ध्वस्त किया था।
सीएम धामी का सख्त संदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ शब्दों में कहा है—
“उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर कब्जे का लैंड जिहाद नहीं चलेगा।
हरी या नीली चादर डालकर सरकारी भूमि हड़पने का खेल अब खत्म हो चुका है।”
सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है और प्रशासन को जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
साफ संकेत— कार्रवाई जारी रहेगी
गदरपुर की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि धामी सरकार नाम, धर्म या पहचान से ऊपर उठकर सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के अपने संकल्प पर अडिग है।
आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसी कार्रवाइयों की संभावना जताई जा रही है।







