अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
आधी रात रेलवे की मनमानी से थमी ज़िंदगी, गोला रोड फाटक पर फंसी एंबुलेंस
ट्रेन आने से आधा घंटा पहले बंद कर दिया जाता है फाटक, ट्रेन गुजरने के बाद भी देर तक नहीं खुलता – लोगों में रोष
लालकुआं। शहर के गोला रोड रेलवे फाटक पर रेलवे विभाग की मनमानी से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप है कि फाटक को ट्रेन आने से करीब आधा घंटा पहले ही बंद कर दिया जाता है और ट्रेन गुजरने के बाद भी 10 से 15 मिनट तक नहीं खोला जाता, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है और लोगों को बेवजह इंतजार करना पड़ता है।
बीती रात करीब 1:30 बजे इसका गंभीर उदाहरण सामने आया, जब गोला रोड रेलवे फाटक बंद होने के कारण एक एंबुलेंस फाटक पर ही फंस गई। एंबुलेंस में मौजूद मरीज और उसके परिजन काफी देर तक परेशान रहे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी रेलवे की इस व्यवस्था पर नाराज़गी जताई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक बंद रखा जाता है, जिससे रात हो या दिन, राहगीरों, वाहन चालकों और आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह व्यवस्था चलती रही तो कभी भी कोई बड़ा हादसा या गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि फाटक को ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार ही बंद किया जाए और ट्रेन गुजरने के तुरंत बाद खोला जाए,







