अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
लालकुआं गोला रोड रेलवे फाटक पर शराबियों का तांडव, आधे घंटे तक हंगामा — टल सकती थी बड़ी रेल दुर्घटना
लालकुआं। नगर के व्यस्ततम क्षेत्र लालकुआं के गोला रोड स्थित रेलवे फाटक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्जनों शराब के नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे से अधिक समय तक आपस में मारपीट और गाली-गलौज होती रही। इस दौरान रेलवे ट्रैक के नजदीक भी युवक पहुंच गए, जबकि उसी समय ट्रेन के आने की सूचना थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते युवकों को ट्रैक से नहीं हटाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि आने-जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। रेलवे फाटक के पास जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
सूत्रों के अनुसार सूचना के बावजूद देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे फाटक जैसे संवेदनशील स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
गौरतलब है कि गोला रोड रेलवे फाटक शहर का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में शराब के नशे में इस प्रकार का उपद्रव किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता था।
पूरी घटना का वीडियो उत्तराखंड जागरण के “तीसरी आंख” कैमरे में कैद हुआ है।
संपादक अजय अनेजा के साथ देखिए यह लाइव वीडियो और समझिए किस तरह लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया।
प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।







