लालकुआ 👉 में नशे और मोबाइल की लत के खिलाफ जागरूकता गोष्ठी

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं में नशे और मोबाइल की लत के खिलाफ जागरूकता गोष्ठी आयोजित

लालकुआं। स्कूली छात्र-छात्राओं को समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन और बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, लालकुआं में आयोजित हुआ।

गोष्ठी में शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने जीवन अनुभव साझा किए और नशे से दूर रहने तथा मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में कोतवाल बृजमोहन राणा ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, आशा दर्मवाल एवं आशीष बिष्ट राजेंद्र पडियार ने भी छात्र-छात्राओं को अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, जिससे बचाव आवश्यक है।

गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी प्रश्न पूछे और विषय को लेकर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

 

error: Content is protected !!