अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
रुड़की में हरियाली पर ‘कुल्हाड़ी’! रातों-रात आम के बाग पर माफिया का हमला, दर्जनों पेड़ काटे—इलाके में आक्रोश
📍 रुड़की / उत्तराखंड जागरण
रुड़की के मंगलौर क्षेत्र स्थित अब्दुल कलाम चौक के पास आम के बाग पर माफिया ने रात के अंधेरे में बड़ा हमला बोल दिया। सुबह जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो कई आम के पेड़ कटे हुए मिले, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पहले भी बागों की अवैध कटाई के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
घटना की सूचना मिलते ही उद्यान विभाग हरकत में आया। जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने कहा कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मंगलौर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और बाग काटने वालों की तलाश तेज कर दी गई है।
👉 स्थानीय लोगों की मांग:
हरियाली को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।







