अजय अनेजा 👉👉 उत्तराखण्ड जागरण 👉 संपादक 👉लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 104 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लालकुआं।
जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के तहत लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर को 104 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री मंजूनाथ टीसी के स्पष्ट निर्देशों पर जनपद भर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
दिनांक 01.01.2026 को थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान शिवपुरी नं. 06, इमली घाट शिव मंदिर के नीचे गौला नदी के किनारे से अभियुक्त को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निलाक्ष मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राहुल मिश्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चौरा बगड़ खेत, थाना कलान, जिला शाहजहांपुर (उ.प्र.), हाल निवासी वीआईपी गेट के पास झोपड़पट्टी, लालकुआं के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 104 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में मु0अ0सं0 01/26, धारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
का0 0882 – दयाल नाथ
का0 0477 – वीरेंद्र रौतेला
लालकुआं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।







