उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रुड़की में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, खराद मशीन से बन रहे थे तमंचे: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
रुड़की में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, खराद मशीन से बन रहे थे तमंचे — एक गिरफ्तार
रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित एक वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल और एक अधबनी .22 बोर राइफल बरामद की। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से जावेद नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद यानी मशीन वर्क का है। इसी हुनर का इस्तेमाल कर वह अपनी वर्कशॉप में डाई (फॉर्मा) बनाकर अवैध तमंचे और पिस्टल तैयार करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इन हथियारों की सप्लाई किन-किन लोगों को करता था।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में इस अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
बाइट — नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार

 

error: Content is protected !!