अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
ग्राफिक एरा अस्पताल की बड़ी पहल: हल्द्वानी में 800 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
हल्द्वानी/देहरादून।
ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GEIMS), देहरादून द्वारा सामुदायिक सेवा और निवारक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी एवं भीमताल परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में छात्रों, कर्मचारियों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 800 लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में जनरल मेडिसिन एवं नेत्र विज्ञान (ऑफ्थैल्मोलॉजी) विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की गहन जांच की। इस दौरान रक्तचाप (BP), ब्लड शुगर, ऑक्सीजन सैचुरेशन और पल्स रेट जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं।
स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य बीमारियों का समय रहते निदान, आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई। उल्लेखनीय है कि ग्राफिक एरा अस्पताल आयुष्मान भारत, ECHS, CGHS, ESI एवं प्रमुख TPA योजनाओं के अंतर्गत किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएं प्रदान कर रहा है।
ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज आज उत्तराखंड एवं पड़ोसी राज्यों के लिए एक सुलभ, करुणामयी और भरोसेमंद सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।







