बड़ी खबर एक गरीब महिला ने, काशीपुर के प्रतिष्ठित आश्रम में कुछ रसूखदार सेवादारों पर लगाया दुष्कर्म और दबंगई का आरोप पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पुलिस जुटी जांच में: देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 काशीपुर 👉 अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 काशीपुर 👉

 

रुद्रपुर में महिला ने लगाया दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी का आरोप

एसएसपी से न्याय की गुहार, कई लोगों पर गंभीर आरोप

रुद्रपुर/उत्तराखंड जागरण

रुद्रपुर की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल, जातिसूचक अपमान, जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

 महिला ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई 2025 को काशीपुर से सत्संग सुनकर वापस लौटते समय एक व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का यह भी आरोप है कि इस घटना की जानकारी कुछ अन्य लोगों को दी गई, लेकिन मदद करने के बजाय उसके साथ अभद्र भाषा, जातिसूचक शब्दों और धमकियों का इस्तेमाल किया गया।

पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि 16 अगस्त 2025 को एक बार फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोप है कि इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया गया, जिसे दिखाकर लगातार उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पक्ष के लोग कथित रूप से दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिसके चलते पीड़िता और उसके परिजन भय के माहौल में जी रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बच्चों को भी डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

 

पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। उत्तराखंड जागरण प्रशासन से अपेक्षा करता है कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

 

error: Content is protected !!