बड़ी खबर 👉 एसपी मणिकांत मिश्रा के प्रयासों से आखिर पकड़ा ही गया फर्जी तरीके से जमीन बेचने वाला आरोपी असगर अली

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 😎 उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉ऊधमसिंहनगर सिंचाई विभाग की जमीन धोखाधड़ी से बेचने के आरोपी असगर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विभाग की जमीन धोखाधड़ी से बेचने के आरोपी असगर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज ढौंडीयाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 324/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 427 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने और कूटरचना करके स्वामित्व प्रदर्शित कर बिक्री के प्रयास में शामिल था।

एसएसपी के कड़े निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर की पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम बनाई गई। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर की नेतृत्व में 9 दिसंबर 2025 को पुलिस ने ठंडा नाला, गूलरभोज से आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि असगर अली द्वारा गिरोह बनाकर बाहरी राज्यों में अपने साथियों को भेजा जाता था, जो लोगों को सम्मोहित कर जेवरात व नकदी की ठगी की वारदातें करते थे। इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच पुलिस द्वारा जारी है।

गिरफ्तार आरोपी असगर अली, पुत्र लाहोरी शाह, निवासी कोपा ठंडानाला, पोस्ट गूलरभोज को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड, उसके गिरोह और अन्य साथियों की भी जानकारी जुटा रही है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट कहा “सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, कूटरचना और धोखाधड़ी करने वालों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

 

error: Content is protected !!