बड़ी खबर, 👉 गरमपानी सहकारी समिति में जमा धनराशि की अनियमितता पाए जाने पर, जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से कर्मचारी पर मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉 नैनीताल 👉 उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के गरमपानी क्षेत्र में स्थित बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड गरमपानी में ग्रामीणों की मेहनत की जमा पूंजी से जुड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत सामने आते ही जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल अभियोग दर्ज कराने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई न केवल ग्रामीणों के हितों की रक्षा से जुड़ी है, बल्कि सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है

 

error: Content is protected !!