हलचल: 2027 विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकेंगे रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल , कांग्रेस से मिल सकता है टिकट देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 बड़ी राजनीतिक हलचल: 2027 चुनाव में पूरी ताकत झोंकेंगे रुद्रपुर के पूर्व विधायक, कांग्रेस से लड़ने का ऐलान
उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी छोड़ चुके ठुकराल अब जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें रुद्रपुर सीट से मौका देती है, तो वह कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगे और मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।


पूर्व विधायक ने मौजूदा राजनीतिक हालात और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाला चुनाव बेहद दिलचस्प और मुकाबले वाला होगा, और जनता के मुद्दों पर वह पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे।
राजनीतिक गलियारों में इस बयान को बड़ा संकेत माना जा रहा है, क्योंकि रुद्रपुर सीट पर संभावित मुकाबला और भी कड़ा हो सकता है। ठुकराल का कांग्रेस में शामिल होना क्षेत्र की राजनीति का समीकरण बदल सकता है।
यह पूरा बयान उत्तराखंड जागरण की तीसरी आंख में संपादक अजय अनेजा के साथ लाइव बातचीत के दौरान सामने आया, जहां उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य और चुनावी रणनीति को लेकर खुलकर बात की।
अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि कांग्रेस उन्हें आधिकारिक तौर पर टिकट देती है या नहीं — क्योंकि रुद्रपुर की सीट पर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा 

 

error: Content is protected !!