धाकड़ धामी के नेतृत्व में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ-पन्ना स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान :देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
धाकड़ धामी के नेतृत्व में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ-पन्ना स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री धाकड़ धामी के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों, विधायकों और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बूथ एवं पन्ना स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश सरकार के चार वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन बनकर उभरी है, जो राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं तथा बाबा नीब करौरी महाराज से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
वहीं प्रदेश के बजट को लेकर कहा गया कि इस बार का बजट मातृशक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, कृषि और उद्योग के विस्तार के माध्यम से समग्र विकास को गति देने वाला है। भराड़ीसैंण की धरती से प्रस्तुत यह बजट दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास, समृद्धि और नए अवसर पहुँचाने का संकल्प है।

 

error: Content is protected !!