नवरात्रि में जहर बना कुट्टू का आटा! रुद्रपुर में एक साथ कई बीमार, मचा हड़कंप उत्तराखंड में खाद्य पूर्ति विभाग संज्ञान ले

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उत्तराखंड👉 रुद्रपुर 👉 🛑
कुट्टू के आटे ने बिगाड़ी सेहत! रुद्रपुर में कई लोग बीमार, जांच की उठी मांग
📍 रुद्रपुर/उधम सिंह नगर, उत्तराखंड जागरण
नवरात्रि के बीच व्रत में खाया जाने वाला कुट्टू का आटा रुद्रपुर में लोगों के लिए मुसीबत बन गया। कुट्टू का आटा खाने से रम्पुरा और सुभाष कॉलोनी के कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय रेखा देवी, 20 वर्षीय सोनम, 40 वर्षीय सोमपाल, 10 वर्षीय दीप्ति, 12 वर्षीय किरन, 15 वर्षीय शिवम, 27 वर्षीय सौरभ, 25 वर्षीय कमलेश, 35 वर्षीय बेबी, 16 वर्षीय वर्षा और 35 वर्षीय रामवती की हालत अचानक खराब होने लगी। सभी को उल्टी, चक्कर, शरीर ठंडा पड़ना और बेहोशी जैसी शिकायतें होने लगीं।
परिजन घबराकर सभी को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए कुछ मरीजों को भर्ती कर लिया। इनमें रम्पुरा निवासी सौरभ राठौर, कमलेश, शारदा और सुभाष कॉलोनी की सोनम, वर्षा रस्तोगी व रेखा रस्तोगी शामिल हैं। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी संजय ठुकराल अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

👉 जांच की उठी मांग
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नवरात्रि के चलते बड़ी संख्या में लोग कुट्टू के आटे का सेवन कर रहे हैं, ऐसे में खाद्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने जिला खाद्य पूर्ति विभाग से मांग की है कि रुद्रपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तराखंड के अन्य शहरों में कुट्टू के आटे की सघन जांच कराई जाए, ताकि मिलावटी या खराब खाद्य पदार्थों पर रोक लग सके।
⚠️ चेतावनी:
विशेषज्ञों का कहना है कि खराब या बासी कुट्टू का आटा स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में खरीदारी करते समय सतर्कता बेहद जरूरी है।

 

error: Content is protected !!