युवा, रोजगार और विकास का रोडमैप है बजट 2026 : लोकप्रिय सांसद:अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
बजट 2026 विकसित भारत की मजबूत नींव : सांसद अजय भट्ट
नैनीताल। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर नैनीताल–उधम सिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसे विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के भविष्य का स्पष्ट रोडमैप है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट “कर्तव्य भवन से कर्तव्य पथ” तक भारत को आगे ले जाने की सोच को दर्शाता है। लगातार नौवीं बार बजट पेश करने पर उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए इसे नीतिगत स्थिरता और सुशासन का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। 7 प्रतिशत से अधिक की विकास दर, महंगाई पर नियंत्रण और विकसित भारत–2047 की दिशा में उठाए गए कदम इसकी पुष्टि करते हैं।
सांसद भट्ट ने बजट को यूथ ड्रिवन बजट बताते हुए कहा कि Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 जैसे मंचों के माध्यम से युवाओं की सोच और नवाचार को सीधा स्थान मिला है। रोजगार सृजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर और स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को विशेष बढ़ावा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से गांवों में खादी और पारंपरिक शिल्प को नई पहचान मिलेगी। साथ ही पर्यटन व सांस्कृतिक स्थलों का विकास, 20 नए इनलैंड वॉटरवेज, सड़क परिवहन और रक्षा क्षेत्र में बढ़ा निवेश देश की विकास रफ्तार को और तेज करेगा।
अंत में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा—हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला बजट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार

 

error: Content is protected !!