वन भूमि अतिक्रमण 135 दुकानों पर बुलडोज़र तय, DFO का अल्टीमेटम – उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख हमसे जुड़े | देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉  फाइनल नोटिस के बाद आर-पार! 135 दुकानों पर चलेगा बुलडोज़र — DFO उमेश चंद्र तिवारी

लालकुआं स्थित गुरुद्वारे के नीचे वन भूमि पर बनी दुकानों को लेकर वन विभाग ने अब आर-पार की कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी ने साफ शब्दों में कहा है कि दुकानदारों को 31 जनवरी फाइनल नोटिस जारी कर दिया गया है।

 

उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख के संपादक अजय अनेजा को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में DFO उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि यदि तय समय सीमा के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।

DFO ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि वन विभाग की अधिसूचित भूमि है और वन संरक्षण अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कानूनन अपराध है। विभाग द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब आगे की कार्रवाई प्रशासनिक सहयोग से की जाएगी।

इस सख्त रुख के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं वन विभाग का कहना है कि कार्रवाई नियमों के तहत और बिना किसी भेदभाव के की जाएगी

DFO उमेश चंद्र तिवारी से खास बातचीत — उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख के संपादक अजय अनेजा के साथ

 

error: Content is protected !!