अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होते ही रुद्रपुर में जश्न, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण
समर्थकों ने कहा— मिशन 2027 कांग्रेस के नाम, रुद्रपुर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती
रुद्रपुर में ठुकराल के कांग्रेस प्रवेश पर जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
रुद्रपुर | उत्तराखंड जागरण
रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का विधिवत रूप से दामन थामने के बाद रुद्रपुर स्थित उनके आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने आतिशबाजी कर, मिष्ठान वितरण किया और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मिशन 2027 कांग्रेस पार्टी के नाम रहेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने यह विश्वास भी जताया कि रुद्रपुर विधानसभा सीट से राजकुमार ठुकराल भारी मतों से विधायक निर्वाचित होंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न होता रहा है, लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने से रुद्रपुर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर से कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराएगी और जनता के सहयोग से विकास की नई दिशा तय की जाएगी।
कार्यक्रम में ठुकराल समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। इस दौरान संजय ठुकराल, राहुल सरीन, गौरव गांधी, दिनेश कोहली, आशीष श्रीवास्तव, गोपाल कोहली, अंकित श्रीवास्तव, पप्पू कोहली, गब्बर कोली, राहुल सिंह, मानस बैरागी, बाबू खान, इंद्रजीत सिंह, अर्जुन बिष्ट, विपिन राजपूत, संकेत ठाकुर, सन्नी जौहरी, विनोद कोली, संदीप आर्य, अनमोल कोली, गौरव शुक्ला, सोनू ठाकुर, सुदीप सिंह, केरू मंडल, आफताब, प्रकाश अधिकारी, राजू गुप्ता, फैजराज खान, कामरान खान, खालिद, अजहरुद्दीन, सलमान खान, अनिकेत तनेजा, गुरुफान खान, स्पर्श ठुकराल, राजेश तनेजा, सुनील झा, राजेश झा, हरमन सिंह, अनिल ढींगरा, शिवांग ढींगरा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में इस बात को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया कि राजकुमार ठुकराल का कांग्रेस में शामिल होना रुद्रपुर की राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इससे आने वाले समय में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।







