पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रुद्रपुर में टीम इंडिया की जीत पर जश्न, आतिशबाज़ी कर बांटी मिठाइयाँ

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रुद्रपुर में टीम इंडिया की जीत पर जश्न, आतिशबाज़ी कर बांटी मिठाइयाँ
टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप जीत पर शहर में खुशी की लहर
रुद्रपुर:
टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में भारत द्वारा न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में रुद्रपुर में भी टीम इंडिया की शानदार जीत पर लोगों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर आतिशबाज़ी की और मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान भारत माता के जयकारों और टीम इंडिया के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।


पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गर्व का अवसर दिया है। खिलाड़ियों की मेहनत, टीम भावना और अनुशासन के कारण भारत ने विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने टीम इंडिया की जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाज़ी कर खुशी का इजहार किया। शहर में देर तक जश्न का माहौल बना रहा।

 

error: Content is protected !!