सी एम धाकड़ धामी सख्त एक्शन मोड में — कानून व्यवस्था समीक्षा में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 🔴 धाकड़ धामी सख्त एक्शन मोड में — शासकीय आवास पर कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (धाकड़ धामी) ने शासकीय आवास पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज करने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि कानून हाथ में लेने वालों, असामाजिक तत्वों और प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने, ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।


धाकड़ धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई के ठोस परिणाम दिखाई देने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उत्तराखंड जागरण के लिए यह बैठक प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

error: Content is protected !!