अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 लालकुंआ(उत्तराखंड), कांग्रेस सेवादल ने आज यहां लालकुआं के गांधी पार्क में ध्वज वंदन कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह मनाया इस दौरान उपस्थित सेवादल एवं सहयोगी जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ-साथ अनेक देशभक्ति गीतों के माध्यम से माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया सेवादल कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सहयोगियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक एवं कुमाऊँ-मंडल प्रभारी क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास खंड हल्द्वानी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने बताया कि 28 दिसंबर 1923 को कांग्रेस सेवादल की स्थापना हुई कांग्रेस सेवादल का उद्देश्य राष्ट्र सेवा समाज सेवा के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सद्भावना का वातावरण बनाना है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल का कार्य बसुधैव कुटुम्बकम-सर्व धर्म समभाव को मजबूती प्रदान करते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करना है और समाज के हर व्यक्ति को इसके लिए प्रेरित करना है इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद ध्वज वंदन किया गया

अतिरिक्त प्रदेश संगठक राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल ने उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं, जिला कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कांग्रेस जनों को शपथ दिलाई और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं,बुद्धिजीवियों, संस्कारवान जागरूक युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि हम सबको समाज में व्याप्त अमानवीय प्रदूषण को भी समाप्त करना होगा तब ही आने वाली भावी पीढ़ी को सही दिशा व मार्गदर्शन मिल पायेगा। यहां मुख्य रूप से राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल के अलावा सेवादल के जिला अध्यक्ष गोकर्ण सिंह बिष्ट(मुन्ना बिष्ट) सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कार्की के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल सदस्य पीसी सी विधानसभा लालकुआं प्रभारी विधानसभा कालाढूंगी पूर्व प्रदेश सचिव,पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता उत्तराखंड सिंह खनवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फौजी कुंदन सिंह मेहता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत,महिला कांग्रेस नेत्री बीना जोशी, लालकुंआ नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांड, प्रदीप सिंह बथ्याल, गौरव मेहता, वरुण पाठक, विनय रजवार, सेवादल के बरिष्ठ सलाहकार सदस्य किसान नेता, पूर्व ट्रेड यूनियन लीडर पंतनगर नारायण दत्त पांडे, लालकुंआ के बरिष्ठ कांग्रेसी,सेवादल के जिला उपाध्यक्ष शिरोमणी जोशी, जिला महासचिव जगदीश जोशी,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा रश्मि चौधरी, राजो गुप्ता,माया देवी एवं सेवादल के भूपेंद्र सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे







