अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पार्टी पूरी मजबूती और ठोस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, सीईसी सदस्य और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जनसंपर्क बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ऐसे में पार्टी का दायित्व है कि वह जनभावनाओं पर खरा उतरे और प्रदेश के मुद्दों को मजबूती से उठाए।
प्रीतम सिंह ने भरोसा जताया कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए चुनाव लड़ेगी और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखेगी।
बाइट – प्रीतम सिंह, विधायक, सदस्य सीईसी व अध्यक्ष प्रदेश चुनाव अभियान समिति, उत्तराखंड







