अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 लालकुआं।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लालकुआं के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष धीरज भट्ट ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, युवा मोर्चा की आगामी कार्ययोजनाओं तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान धीरज भट्ट ने मंडल अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

वहीं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने धीरज भट्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा व नेतृत्व क्षमता से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि धीरज भट्ट के नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल लालकुआं आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति देगा।
इस शिष्टाचार भेंट को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा की सक्रियता और प्रभावशीलता और बढ़ने की उम्मीद है।







