- अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 मोटाहल्दु 👉 🛑
जमरानी नहर पर खतरा! ग्राम प्रधान सीमा पाठक (जयपुर खीमा, मोटा हल्दु) ने उठाई कवरिंग की मांग
📍 हल्द्वानी/लालकुआं | उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख
जनपद नैनीताल के अंतर्गत जमरानी बांध एवं नहर निर्माण परियोजना को लेकर क्षेत्र की जनता में अब असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्रों में एक ही प्रमुख मांग जोर पकड़ रही है—घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नहर को पूर्ण रूप से कवर (आच्छादित) किया जाए। - 📄 क्या है पूरा मामला?
पहले पत्र में प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया कि परियोजना के शुरुआती चरण में पूरी नहर को कवर करने की बात कही गई थी, लेकिन अब बजट का हवाला देकर कई स्थानों पर इसे खुला छोड़ा जा रहा है।
वहीं दूसरे पत्र में मुख्यमंत्री को फैक्स के माध्यम से अवगत कराया गया है कि तीनपानी से मोटा हल्दु तक नहर को केवल रेलिंग लगाकर छोड़ना जनहित के खिलाफ है।
⚠️ जनता की मुख्य चिंताएं:
• खुली नहर से बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं के गिरने का खतरा
• सड़क के समानांतर चल रही नहर से दुर्घटनाओं की आशंका
• कूड़ा-कचरा गिरने से जल प्रदूषण और बीमारियों का खतरा
• भविष्य में ट्रैफिक जाम और संकरी सड़कों की समस्या
📢 जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज
इन पत्रों में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर हैं। विशेष रूप से ग्राम प्रधान सीमा पाठक (जयपुर खीमा, मोटा हल्दु, लालकुआं) ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए नहर को पूर्ण रूप से कवर करने की मांग की है।
🗣️ जनता का साफ संदेश:
“जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं—नहर को पूरी तरह कवर किया जाए।”
✍️ अजय अनेजा







